Bitcoin रेनबो चार्ट
एक इंडिकेटर, जो रंगीन बैंड से Bitcoin की कीमत की चाल का एनालिसिस करता है और मार्केट साइकल दिखाता है।
रेनबो चार्ट
Bitcoin रेनबो चार्ट क्या है?
Bitcoin रेनबो चार्ट लंबी अवधि के निवेशकों के सबसे लोकप्रिय इंडिकेटर में से एक है। लॉगरिदमिक स्केल पर बने रंगीन बैंड Bitcoin की ऐतिहासिक प्राइस मूवमेंट दिखाते हैं और मार्केट साइकल के संकेत देते हैं। हर बैंड निवेशकों के मनोविज्ञान के अलग चरण को दर्शाता है, जिससे पुराने डेटा के आधार पर साफ़ समझ आता है कि कीमत अभी कहां खड़ी है।
चार्ट के ऊपरी बैंड लाल और नारंगी रंग में होते हैं। ऐतिहासिक रूप से ये वे स्तर हैं, जहां Bitcoin को ओवरवैल्यूड माना जाता है और जमकर प्रॉफ़िट बुकिंग होती है। “मैक्सिमम बबल” और “बेच दें, सच में बेच दें” कहलाने वाले ये चरण ऐसे समय का संकेत हैं, जब निवेशकों को सावधान रहना चाहिए। इनसे थोड़ा नीचे पीले और नारंगी शेड आम तौर पर “FOMO बढ़ रहा है” या “क्या यह बबल है?” जैसे चरणों से मेल खाते हैं। इस दौरान मार्केट में नए लोग तेज़ी से आते हैं, लेकिन कीमतें सट्टेबाज़ी से फूलने लगती हैं।
बीच के पीले और हरे शेड ज़्यादा संतुलित मार्केट दिखाते हैं। “होल्ड करें” और “अभी भी सस्ता” वाले बैंड ऐसे उचित ज़ोन माने जाते हैं, जहां निवेशक अपनी पोज़िशन बनाए रख सकते हैं या धीरे-धीरे और जमा कर सकते हैं। सबसे निचले नीले और गहरे नीले बैंड “जमा करें”, “खरीदें” और कभी-कभी “फ़ायर सेल” (भारी डिस्काउंट) कहलाते हैं। इस समय मार्केट में सबसे ज़्यादा डर होता है, लेकिन इतिहास बताता है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदने के सबसे आकर्षक मौके इसी दौर में मिलते हैं।
इस पेज का रेनबो चार्ट सिर्फ़ पुरानी प्राइस मूवमेंट नहीं दिखाता, बल्कि मार्केट का मौजूदा सेंटिमेंट समझने में भी काम आता है। जब Bitcoin ऊपरी बैंड के पास जाता है, तो ज़रूरत से ज़्यादा आशावाद और बबल का रिस्क बढ़ता है, जबकि निचले बैंड के पास के स्तर लंबी अवधि में जमा करने और खरीदने के मौके का संकेत देते हैं। बेशक यह इंडिकेटर अकेले खरीदने या बेचने का पक्का सिग्नल नहीं देता, लेकिन दूसरे मेट्रिक के साथ मिलाकर देखने पर यह मार्केट की वैल्यूएशन समझने का मज़बूत ज़रिया बन जाता है।